चीन में बने पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर को भारतीय सेना ने गोली मारी

शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (13:38 IST)
नई दिल्ली। नियं‍त्रण रेखा के पास केरन सेक्टर में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के क्वाडकॉप्टर को गोली मारकर गिरा दिया। 
 
जानकारी के मुताबिक यह घटना 8 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि यह पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर डीजेआई माविक 2 चीनी कंपनी द्वारा बनाया गया है। यह क्वाडकॉप्टर नियंत्रण रेखा के समीप उड़ रहा था। इसे संदिग्ध मानकर भारतीय सैनिकों ने गोली मारकर गिरा दिया। 
चित्र सौजन्य : फाइल

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी