क्या आपके पास हैं 1000-500 के पुराने नोट...

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2017 (19:38 IST)
यदि आपके पास 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट हैं तो वे अब रद्दी कागज का टुकड़ा हो जाएंगे। क्योंकि आज यानी 31 मार्च को वो आखिरी तारीख भी निकल गई, जब रिजर्व बैंक के काउंटरों से पुराने नोटों को बदला जा सकता था। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को अचानक नोटंबदी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद ही बैंकों में लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। हालांकि सरकार ने पुराने नोट बदलने के लिए लोगों को समय भी दिया था। लोगों ने बैंकों की शाखाओं से जाकर नोट बदले भी थी। बाद में नोट बदलने के लिए 31 मार्च 2017 तक का समय दिया गया था। वह तिथि भी आज समाप्त हो गई। 
 
हालांकि लोगों की यह शिकायत भी थी कि आरबीआई के काउंटर से उनके नोट नहीं बदले गए। बताया जा रहा है कि लोगों के पास अभी भी पुराने नोट हैं। फिलहाल तो उन्हें बदलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन यदि सरकार इस संबंध में कोई नई घोषणा कर दे दो संभव है लोग अपने नोट बदल लें। हालांकि अब इसकी संभावना नहीं के बराबर है। 
अगला लेख