Mission Gaganyan : अंतरिक्ष यात्रियों के लिए हलवा तैयार, और भी बहुत कुछ है...

मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (13:50 IST)
नई दिल्ली। गगनयान (Gaganyaan) से अं‍तरिक्ष जाने वाले 4 यात्रियों को हलवा से लेकर वेज पुलाव तक सब कुछ खाने को मिलेगा। यह सभी खाद्य पदार्थ मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैबरेटरी ने विशेष वैज्ञानिक प्रक्रिया से तैयार किए हैं। अर्थात भारत के ये अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में भारतीय व्यंजनों का ही लुत्फ उठाएंगे। 
 
इन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को खाने में मूंग दाल हलवे के अलावा एग रेल, वेज रोल, इडली और वेज पुलाव उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए फूड हीटर भी उपलब्ध करावा जाएगा। अंतरिक्ष में जाने से पहले चुने हुए कैंडीडेट्‍स रूस में विधिवत ट्रेनिंग लेंगे। 
ALSO READ: ISRO का ऐलान- दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में मानव को भेजेगा भारत, गगनयान पर नहीं पड़ेगा चन्द्रयान का असर
इसरो के प्रमुख के. सिवन ने बताया कि इस मिशन के लिए कुल 12 में से पहले 4 कैंडिडेट्स का चयन हो चुका है। ये चारों कैंडीडेट्‍स रूस में इस महीने के आखिर में ट्रेनिंग शुरू करेंगे। ये सभी भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट्स हैं, लेकिन इनकी पहचान गुप्त रखी गई है। 
 
क्या है मिशन गगनयान : गगनयान भारतीय मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है। इस मिशन में पहली बार ISRO 2022 तक भारतीयों को अंतरिक्ष में 7 दिन की यात्रा के लिए भेजेगा। इस मिशन पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। अंतरिक्ष यात्री विभिन्न प्रकार के माइक्रो-ग्रैविटी टेस्ट को अंजाम देंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी