लक्षित हमलों के दौरान पार की नियंत्रण रेखा, मिली यह सजा...

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (07:35 IST)
नई दिल्ली। पिछले वर्ष लक्षित हमलों के दौरान गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान जाने वाले भारतीय सैनिक को सेना की एक अदालत ने दोषी ठहराया है। सैनिक के लिए तीन महीने जेल की सजा की सिफारिश की गई है। पाकिस्तान ने जनवरी में सैनिक भारत को सौंप दिया था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना की अदालत ने चंदू बाबूलाल चव्हाण को तीन महीने कैद की सजा सुनाई है लेकिन सजा की अवधि को उचित अधिकारियों की मंजूरी मिलना अभी बाकी है।
 
उन्होंने बताया कि सिपाही बाबूलाल चव्हाण के मामले की सुनवाई जनरल कोर्ट मार्शल द्वारा की गई। चव्हाण सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं। उनकी तैनाती 37 राष्ट्रीय राइफल्स में थी।
 
पिछले वर्ष सितंबर में भारत ने नियंत्रण रेखा पार स्थित आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमलों की थी जिसके कुछ घंटों बाद सिपाही कश्मीर में सीमा पार कर गया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी