दिल्ली में आज बारिश की संभावना, आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज

सोमवार, 14 जून 2021 (12:01 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने से पहले शहर में सोमवार को मध्यम बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सुबह 8.30 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

ALSO READ: Monsoon Tracker : उत्तर भारत में होगी झमाझम बारिश, मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद
 
आईएमडी ने कहा कि मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पूर्वी उत्तरप्रदेश, दिल्ली के शेष भाग और दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ और हिस्से में अगले 48 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। उसके अनुसार आज अधिकतम तापमान के इस मौसम के सामान्य तापमान से 5 डिग्री कम 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी