LIVE: सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार, कैसे पता चला 2,000 KM जमीन पर चीन का कब्जा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 4 अगस्त 2025 (11:35 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कैसे पता चला 2,000 KM जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया। पल पल की जानकारी...


02:51 PM, 4th Aug
बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित।

11:55 AM, 4th Aug
-विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर सोमवार को भी लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के 10 मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
-शिबू सोरेन के सम्मान में राज्यसभा की बैठक सोमवार को शुरू होने के कुछ ही देर बाद पूरे दिन के लिए स्थगित।

11:32 AM, 4th Aug
सेना पर टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो आप ऐसी बातें नहीं कहेंगे। उच्चतम न्यायालय ने राहुल गांधी से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि 2,000 किलोमीटर जमीन चीन ने कब्जा ली है। आप विपक्ष के नेता हैं, अपनी बात संसद में कहें, सोशल मीडिया पर नहीं।
 
सेना पर टिप्पणी मामले में समन के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया।

शीर्ष अदालत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के बारे में अपमानजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ अधीनस्थ अदालत में कार्यवाही पर रोक लगाई।

11:31 AM, 4th Aug
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि वह जनजातीय समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने को लेकर प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से बहुत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासियों के लिए आजीवन संघर्ष किया और झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झामुमो नेता ने अलग झारखंड प्रदेश और वहां के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार तथा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया। खरगे ने सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात करके उन्हें ढांढस बंधाया।

10:44 AM, 4th Aug
झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन का आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय सोरेन वे लंबे समय से बीमार चल चले थे। ALSO READ: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में छोड़ी दुनिया

07:54 AM, 4th Aug
-उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाजीपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर में बाढ़।
-लखनऊ में आज सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते डीएम का फैसला।

07:53 AM, 4th Aug
-सावन के आखिरी सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़।
-दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से, पेश होगा स्कूल फीस नियंत्रण बिल।
-यमन के तट पर नाव पलटने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, 74 लापता; 12 को बचाया, 154 लोग थे सवार

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी