जयराम रमेश का गुलाम नबी आजाद पर तंज, कहा- जलवायु परिवर्तन हुआ है

Webdunia
बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (08:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने हाल में पार्टी छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि 'जलवायु परिवर्तन' हो गया है और वह सत्तारूढ़ भाजपा के 'वफादार सिपाही' बन गए हैं।
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने टि्वटर पर आजाद का एक वीडियो साझा करते हुए यह टिप्पणी की। इस वीडियो में आजाद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं लेकिन राहुल गांधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली नहीं देते।
 
जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'जलवायु परिवर्तन हो गया है और अब ये जनाब भाजपा के वफादार सिपाही बन गए हैं।'
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख