Jamia गोलीबारी, हमलावर ने किया था Facebook Live, लिखा- शाहीन भाग, खेल खत्म

गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (17:29 IST)
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और  NCR के खिलाफ निकाले जा रहे मार्च के दौरान गोली चला दी। आरोपी ने गोली चलाने से पहले यह भी कहा कि ये लो आजादी...

ALSO READ: 'ये लो आजादी' बोलकर चला दी गोली, जामिया में CAA का विरोध कर रहे लोगों पर तानी पिस्तौल...
गोली चलाने से पहले इस युवक ने गोली चलाने से पहले फेसबुक पर कई लाइव किए। इसने अपनी प्रोफाइल पर लिखा- 'शाहीन भाग, खेल खत्म'। एक अन्य पोस्ट में इस व्यक्ति ने दोस्तों को लिखा कि उसे कॉल न करें।

ALSO READ: जामिया में चली गोली, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ Arrest Anurag Thakur
प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि गोली लगने से एक शख्स घायल भी हुआ है।गोली चलाने वाले का वीडियो भी वायरल हो गया है।
 
जानकारी के मुताबिक यह युवक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। उसने लिखा कि फेसबुक बायो में इतना काफी है। बाकी सही समय आने पर...जय श्री राम, लिखा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी