पुंछ इलाके में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (11:52 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को पुंछ जिले के शाहपुर और करनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। 
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के मंगलवार सुबह करीब सात बजकर 45 मिनट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के शाहपुर और करनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे।
 
ALSO READ: रूस से S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदी पर अमेरिका को भारत ने दिया दो टूक जवाब
प्रवक्ता के मुताबिक भारतीय सेना ने सीमापार से हो रही इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
 
 
इससे पहले पाकिस्तान ने 27 और 28 सितंबर को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के शाहपुर और करनी सेक्टर में गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी सेना ने 29 सितंबर को बालाकोट सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भीषण गोलीबारी की थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी