युसाकू माइजावा चंद्रमा की यात्रा करने वाले होंगे पहले आम इंसान, कलाकारों को करवाएंगे मुफ्त में सैर

मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (13:07 IST)
जापानी अरबपति युसाकू माइजावा वर्ष 2023 तक ‘स्पेसएक्स’ रॉकेट के जरिए चंद्रमा की सैर करने वाले पहले आम इंसान होंगे। उनकी योजना छ: से आठ कलाकारों को साथ ले जाने की भी है।
 
वर्ष 1972 के आखिरी अमेरिकी अपोलो मिशन के बाद से माइजावा (42) चंद्रमा की यात्रा करने वाले प्रथम यात्री होंगे। उन्होंने यह विशेषाधिकार हासिल करने के लिए कितनी रकम चुकाई है, उसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह कलाकारों के लिए मुफ्त होगी। 
माइजावा ने बताया कि बचपन से मुझे चांद से प्यार है। युसाकू ने कहा कि यह मेरे जीवन भर का सपना है। बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक माइजावा जापान के सबसे बड़े ऑनलाइन फैशन मॉल के मुख्य कार्यकारी हैं और वे जापान के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास तीन अरब डॉलर की संपत्ति है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी