चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा कलयुगी बेटा, नहीं होने दिया अंतिम संस्‍कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 17 मई 2025 (15:00 IST)
कोटपूतली बहरोड़ जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना को जिसने भी देखा शर्मसार हो गया। दरअसल, भूरी देवी नाम की एक वृद्ध महिला का निधन हो गया। अंतिम संस्कार के समय, उनके एक बेटे ओमप्रकाश ने चिता पर लेटकर हंगामा किया। ओमप्रकाश अपनी मां के चांदी के कड़े मांग रहा था। उसने मां का अंतिम संस्‍कार ही रोक दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। लोग वीडियो देखकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा कलयुगी बेटा, नहीं होने दिया अंतिम संस्‍कार, पूरी खबर https://t.co/0tGDHHicIG#RajasthanNews #funeral #rajasthan #viralvideo pic.twitter.com/ecCdZjof4o

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) May 17, 2025
और मां की चिता पर लेट गया बेटा : मृतक महिला का नाम भूरी देवी है। उसके सात बेटे हैं। छह बेटे एक साथ रहते हैं जबकि एक बेटा ओमप्रकाश अपने सभी भाइयों से अलग रहता है। जब मां की मृत्यु हुई तो ओमप्रकाश भी घर पहुंचा। मां की अर्थी को कंधा दिया। वह शमशान घाट तक चुपचाप साथ गया। ग्रामीणों ने जब मृतका कि चिता सजा दी और शव का अंतिम संस्कार करने की तैयार कर रहे थे। इसी दौरान ओमप्रकाश बिफर गया। वह लकड़ी की चिता पर लेटकर हंगामा करने लगा। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। ग्रामीणों की समझाइश के बाद मामला बड़ी मुश्किल से शांत हुआ।

रोक दिया अंतिम संस्‍कार : दरअसल, भूरी देवी के दो बेटों में चांदी के कड़े को लेकर विवाद हुआ था। ओमप्रकाश को मां के गहने चाहिए थे। कड़े हासिल करने की जिद को लेकर मां की चिता पर ही बैठ गया। इसके बाद वहां मौजूद रिश्तेदारों ने और स्थानीय लोगों ने बेटे को समझाने की कोशिश की काफी देर तक वह नहीं माना। आखिर में एक परिवार के एक व्यक्ति को घर भेजा गया और मां के चांदी के कड़े लाकर शमशान घाट पर ही ओमप्रकाश को दिए गए। तब जाकर मामला शांत हुआ और मां का अंतिम संस्‍कार हो सका।
Edited By: Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी