वीडियो विवाद में मोदी के मंत्री रिजीजू ने किया अनुष्का का समर्थन

मंगलवार, 19 जून 2018 (07:45 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने वीडियो विवाद में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का समर्थन किया। वीडियो में अनुष्का को मुंबई की एक सड़क पर कथित तौर पर कचरा फेंक रहे एक शख्स को फटकार लगाते हुए देखा गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और साझा किया गया।
 
गृह राज्य मंत्री रिजीजू ने ट्वीट किया, 'विराट और अनुष्का को प्रचार चाहिए? बल्कि वे तो निजता चाहते होंगे। हमारा व्यवहार हमारी मानसिकता दिखाता है। नागरिक भावना सामाजिक नैतिकता है और नैतिक व्यवहार संपन्नता या शिक्षा से नहीं आते। भारत को स्वच्छ रखें।' 
 
17 सेकंड की दूसरी क्लिप, जिसे अनुष्का के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने रिकॉर्ड किया है, में अभिनेत्री को सड़कों पर गंदगी फैला रहे एक लंबी कार में बैठे शख्स को डांटते देखा जा रहा है। बहरहाल, इस वीडियो में गंदगी फैला रहे शख्स का चेहरा नहीं दिखाया गया है।
 
कोहली की ओर से ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में अनुष्का को यह कहते सुना जा रहा है, 'आप सड़क पर कचरा क्यों डाल रहे हो, आप सड़कों पर इस तरह प्लास्टिक नहीं फेंक सकते।'
 
इसके बाद, अनुष्का उस शख्स से कहती हैं कि वह सड़कों पर कचरा फेंकने की बजाय कूड़ेदान का इस्तेमाल करे। 
 

Saw these people throwing garbage on the road & pulled them up rightfully. Travelling in a luxury car and brains gone for a toss. These people will keep our country clean? Yeah right! If you see something wrong happening like this, do the same & spread awareness. @AnushkaSharma pic.twitter.com/p8flrmcnba

— Virat Kohli (@imVkohli) June 16, 2018
अनुष्का ने जिस शख्स को वीडियो में डांटा, उसने अभिनेत्री पर पागल सड़क छाप इंसान की तरह चीखने और चिल्लाने का आरोप लगाया। इस शख्स ने अपना नाम अरहान सिंह बताया है। 
 
अरहान ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि अपनी लापरवाही पर वह माफी मांगते हैं, लेकिन अनुष्का को बोलते वक्त थोड़ा लिहाज रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कचरा गलती से उनकी लग्जरी कार से बाहर निकल गया। (भाषा) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी