लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 6 अगस्त 2024 (15:03 IST)
Lalkrishna adwani : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को मंगलवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। आडवाणी की हालत स्थिर है।
 
आडवाणी को आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। जुलाई के पहले हफ्ते में भी, उन्हें इस अस्पताल में भर्ती किया गया था और 2 दिन चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद (अस्पताल से) छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में रखा गया था।
 
इससे पहले, आडवाणी को एम्स में भर्ती किया गया था और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
 
96 वर्षीय आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। उन्होंने 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय जनता पार्टी के सह-संस्थापकों में से एक हैं। मोदी सरकार ने उन्हें इसी वर्ष भारत रत्न सम्मान से नवाजा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी