आडवाणी की एम्स अस्पताल से छुट्टी, तबीयत बिगड़ने पर देर रात हुए थे एडमिट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 जून 2024 (15:18 IST)
lalkrishna advani health update : पूर्व उपप्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को गुरुवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
 
आडवाणी (96) की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार रात उन्हें करीब साढ़े दस बजे यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। लालकृष्ण आडवाणी की मूत्रविज्ञान, हृदयरोग विज्ञान और जेरिएट्रिक मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने जांच की।
 
एम्स अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि आडवाणी को वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि आज जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
 
आडवाणी को 30 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद से वे सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। वे अटल बिहारी वाजपेयी (1999-2004) की कैबिनेट में उपप्रधान मंत्री थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख