Petrol-Diesel Prices: मई के आखिरी दिन पेट्रोल डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 31 मई 2024 (12:20 IST)
Petrol-Diesel Prices: मई माह के आखिरी दिन यानी 31 मई को तेल कंपनियों ने ईंधन कीमतों को अपडेट कर दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल (Crude Oil) की कीमतों के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें तय होती हैं। राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) पर अपने-अपने स्तर से वैट और अन्य टैक्स लगाती हैं जिस वजह से इनकी कीमतें भी देशभर में अलग-अलग होती हैं।

ALSO READ: Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं कीमतें
 
देश में रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। आज देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए देखते हैं कि आपके शहर में क्या हैं ईंधन की नई कीमतें?
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम: राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपए और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपए और डीजल की कीमत 92.43 रुपए प्रति लीटर के दाम बिक रहा है।
 
देश के अन्य शहरों में ईंधन के दाम : देश के अन्य शहरों में नोएडा में पेट्रोल 94.79 और डीजल 87.83, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75, मुजफ्फरनगर में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.72, मेरठ में पेट्रोल 94.43 और डीजल 87.49, जोधपुर में पेट्रोल 94.43 और डीजल 91.20, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, जानें कि क्या हैं ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी