Weather Update : दिल्ली में नहीं मिल रही गर्मी से राहत, पारा फिर 45 के पार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 31 मई 2024 (00:43 IST)
There is no relief from heat in Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार को इस गर्मी के मौसम का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले 4 दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। 
ALSO READ: Weather Update : मणिपुर में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, कई इलाके जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने गुरुवार को इस गर्मी के मौसम का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया।
 
दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 79 वर्षों में सबसे अधिक है। दिल्ली में 17 जून 1945 को तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है।
ALSO READ: Weather Update: राजस्थान से दिल्ली तक हीटवेव का कहर, केरल में जोरदार बारिश
इसके बाद, आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि वे किसी भी संभावित त्रुटि के लिए क्षेत्र के मौसम विभाग केंद्र के सेंसर और आंकड़ों की जांच कर रहे हैं। हालांकि आईएमडी ने अब तक मुंगेशपुर में सेंसर के निरीक्षण पर कोई रिपोर्ट जारी नहीं की है। दिल्ली में गुरुवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था। आईएमडी ने उत्तर भारत में आने वाले नए मौसमी बदलाव के कारण शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
 
नरेला जैसे अन्य बाहरी इलाकों में 49.2 डिग्री सेल्सियस : दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नरेला जैसे अन्य बाहरी इलाकों में 49.2 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मई के आखिरी दिनों में शहर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आईएमडी के अनुसार, दिन के दौरान दिल्ली की सापेक्षिक आर्द्रता 59 प्रतिशत से 13 प्रतिशत के बीच रही।
 
हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना : आईएमडी ने शुक्रवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है। साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बारिश और बूंदाबांदी के साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को राजधानी 'यलो अलर्ट' पर रहेगी।
ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत बना आग की भट्टी, दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 सालों का रिकॉर्ड
इस बीच, हरियाणा और पंजाब में चल रही भीषण गर्मी गुरुवार को भी जारी रही। सिरसा और फरीदकोट में तापमान क्रमश: 49.1 डिग्री सेल्सियस और 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी रही और अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के सिरसा और पंजाब के फरीदकोट में भीषण गर्मी रही।
 
बठिंडा में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस : पंजाब के अन्य स्थानों में बठिंडा में भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 46.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 42 हजार से ज्‍यादा लोग प्रभावित
वहीं हरियाणा में झज्जर और फरीदाबाद में अत्यधिक गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 47.9 डिग्री सेल्सियस और 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ और रोहतक में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 47 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 44.7 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी