Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के दामों में हुआ परिवर्तन, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (12:32 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में फिर से हल्की गिरावट देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल की कीमतें 71.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही हैं, ब्रेंट क्रूड 75.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल के दामों का पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों पर असर पड़ता है। लेकिन भारत में ईंधन की कीमतों में कोई ज्यादा अंतर नहीं आया है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में हल्की तेजी, जानें क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। केवल चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं जबकि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी-बढ़ी हैं।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.98 और डीजल 92.56 और कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव, जानें क्या हैं आपके नगर में दाम
 
देश के अन्य शहरों में नए भाव : गुरुग्राम में पेट्रोल 95.04 और डीजल 87.90, गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 94.80 और डीजल 87.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.79 और डीजल 87.92 और जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी