Petrol Diesel Prices: ईद और मार्च के आखिरी दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव, जानें ताजा कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 31 मार्च 2025 (10:17 IST)
Petrol Diesel Prices: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian government oil companies) ने आज सोमवार, 31 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। आज भी  पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भाव वही हैं और आम लोगों को एक बार फिर कोई राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। वेबसाइट पर अपडेट की गई लिस्ट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बरकरार हैं। यहां आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जानकारी ले सकते हैं।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान, दामों में कोई बदलाव नहीं
 
गत वर्ष मार्च में बदले थे भाव : आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले साल मार्च महीने में संशोधित की गई थीं। मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से घटाया गया था लेकिन उसके बाद से लेकर अब तक आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94  और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices : क्रूड तेल के दाम फिर बढ़े, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी