Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी जारी, पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (10:33 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्‍चे तेल (crude oil) की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 81.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ। हालांकि क्रूड की कीमतों में इस बढ़ोतरी का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।
 
देश के 4 महानगरों में से एक सिर्फ चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। इसके अलावा गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा और पंजाब में भी ईंधन का भाव बढ़ गया है, वहीं तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो गई हैं।
 
देश 4 महानगरों में ताजा दाम : देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, 
मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.75 और डीजल 94.34, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं।
 
देश के अन्य शहरों में ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66 रुपए, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी