क्रूड ऑइल की कीमत एक बार फिर बढ़ी, जानिए आपके नगर में पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (10:12 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल (crude oil) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने में आ रही है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड (Brent crude) वैश्विक बाजार में 80 डॉलर को पार कर गया है। इस बीच भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के खुदरा भाव जारी कर दिए हैं। आज कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे  कम हुआ : सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे गिरकर 96.65 रुपए लीटर बिक रहा है तो डीजल 32 पैसे सस्‍ता होकर 89.82 रुपए लीटर हो गया है। राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह पेट्रोल 3 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 3 पैसे की बढ़त के साथ 93.72 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में थोड़ा उछाल : वैश्विक बाजार में गुरुवार को कच्‍चे तेल की कीमतों में थोड़ा उछाल दिख रहा है और ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 80 डॉलर को पार कर गया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.43 डॉलर चढ़कर 80.04 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई के भाव भी आज सुबह 1 डॉलर बढ़कर 75.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गए हैं।
 
देश के 4 महानगरों में ताजा भाव : देश के 4 महानगरों में दिल्ली पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82 और जयपुर में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी