Petrol-Diesel Prices: क्रूड ऑइल में आई फिर से तेजी, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (09:45 IST)
  • आगरा, अजमेर और अहमदाबाद समेत कई शहरों में बढ़े ईंधन के दाम
  • फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ साहिब में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ
  • हर दिन सुबह 6 बजे होता है ईंधन कीमतों में बदलाव
Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर से उबाल आने लगा है। क्रूड शुक्रवार को करीब 1 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ, वहीं ब्रेंट क्रूड (Brent crude) में डेढ़ प्रतिशत तेजी रहा। हालांकि इस  बढ़ोतरी का पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने ईंधन के खुदरा भाव जारी कर दिए हैं। देश में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों में संशोधन होता है।
 
कई शहरों में ईंधन के दाम बढ़े : आगरा, अजमेर और अहमदाबाद समेत कई शहरों में ईंधन के दाम बढ़े हैं जबकि फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ साहिब में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ, वहीं राज्यों में आंध्रप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में दाम गिरे हैं जबकि कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में ईंधन की कीमतें कम हुई हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: यूपी और हरियाणा में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अन्य राज्यों के दाम
 
प्रमुख 4 महानगरों व अन्य में ताजा भाव : देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.94 और डीजल 90.11, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.62, गुरुग्राम में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.64, ग्भावर मुंबई में पेट्रोल 106.42 और डीजल 94.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अन्य नगरों में ताजा दाम
 
हर दिन कीमतों में होता है बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख