Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र में घटे पेट्रोल के दाम, जानिए अन्य राज्यों में क्या हैं भाव

सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (10:32 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude) की कीमतों में आज अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 0.27 डॉलर बढ़कर 85.82 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 0.17 डॉलर की तेजी के साथ 88.72 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।
 
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 1.01 रुपए की गिरावट है, वहीं डीजल के भाव में भी 97 पैसे की कटौती की गई है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 48 और डीजल 45 पैसे सस्ता हो गया है। इसी तरह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 24 और डीजल 21 पैसे बढ़ गया है। झारखंड में पेट्रोल 22 और डीजल 21 पैसे बढ़ा है। उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.80 और डीजल 94.56, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी