महाराष्ट्र में घटे और एमपी में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अन्य नगरों के भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (10:32 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्‍चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखने में आ रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) का भाव 81.60 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहे हैं। इस बीच सुबह 6 बजे भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की नई कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं और महाराष्ट्र में कम हुए हैं।
 
आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 0.21 पैसे, हिमाचल प्रदेश में 0.26 पैसे, झारखंड में 0.17 पैसे और एमपी में 0.30 पैसे महंगा हुआ है, वहीं महाराष्ट्र में ईंधन के दाम 0.66 पैसे, पंजाब में 0.24 पैसे और कर्नाटक में 0.15 पैसे कम हुए हैं। 
 
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : देश के प्रमुख 4 महानगरों मेंदिल्ली पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.48 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी