Petrol Diesel Price : पेट्रोल डीजल की कीमतें फिर बदलीं, जानें ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 21 मार्च 2024 (12:04 IST)
Petrol Diesel Price : पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमतें जारी होती हैं। तेल कंपनियों ने 21 मार्च को भी फ्यूल की ताजा कीमतें अपडेट कर दी हैं। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 0.37% की गिरावट के साथ 83.16 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.14% की गिरावट के साथ 87.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। जानें कि आज अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव क्या हैं?

ALSO READ: Petrol Diesel Price : पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानिए नए भाव
 
प्रमुख 4 चार महानगरों में ताजा कीमतें में राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62, 
मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं। 
 
अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 और डीजल 87.85, लखनऊ में पेट्रोल 94.79 और डीजल 87.92, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 105.53 और डीजल 92.37, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65 और बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.92 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

ALSO READ: देशभर में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानिए क्या है नए दाम
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by : Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी