Live : पीएम मोदी ने की मन की बात, एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 30 जून 2024 (09:50 IST)
live updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। पल पल की जानकारी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे तीसरे कार्यकाल में पहली बार मन की बात करेंगे। कार्यक्रम में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई सरकार के एजेंडे पर चर्चा कर सकते हैं। फरवरी में प्रसारित आखिरी मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने कहा था कि राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में तीन महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा। पीएम ने कहा था कि मन की बात रुक रहा है, देश की उपलब्धियां नहीं रुक रहीं।

बारबडोस में तिरंगा लहराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लिया संन्यास। कोच रोहित शर्मा भी अब टीम इंडिया के साथ नहीं दिखेंगे।

मन की बात में पीएम मोदी बोले...
-मानसून में मन आनंदित होता है।
-विदा हुआ था फिर मिलने के लिए। मैं फिर परिवार वालों के बीच हूं।
-2024 में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव हुआ था। 65 करोड़ लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।
-एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया। सभी देशवासियों से मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है।
-लोग मां के लिए पेड़ लगाकर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख