बड़ा खुलासा, ICICI बैंक से 16.80 करोड़ रुपए रेगुलर इनकम ले रही थीं माधवी बुच

सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (13:12 IST)
SEBI Chairman Madhavi Puri Buch News: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सेबी (SEBI ) अध्यक्ष माधवी पुरी बुच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सेबी की पूर्णकालिक सदस्य रहते हुए भी माधवी बुच आईसीसीआई बैंक (ICICI Bank) से 16 करोड़ 80 लाख रुपए की नियमित आय ले रही थीं।
 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि SEBI की भूमिका शेयर बाजार को विनियमित करना है, जहां हम सभी अपना पैसा लगाते हैं। इसकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। SEBI के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है? यह कैबिनेट, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नियुक्ति समिति है।
 
उन्होंने कहा कि SEBI के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए इस समिति में दो सदस्य हैं। वह (SEBI अध्यक्ष माधवी पुरी बुच) 2017 से 2014 के बीच ICICI बैंक से 16 करोड़ 80 लाख रुपए की नियमित आय ले रही थीं। खेड़ा ने सवाल उठाया कि आप SEBI की पूर्णकालिक सदस्य भी हैं। आप ICICI से वेतन क्यों ले रही थीं?
कांग्रेस नेता सयांतिनी ने इसी मामले में एक पोस्ट में कहा- 
इसलिए हम जानना चाहते हैं कि आप SEBI की पूर्णकालिक सदस्य होने के बाद भी अपना वेतन ICICI से क्यों ले रही थीं? यह सीधे-सीधे SEBI के सेक्शन-54 का उल्लंघन है। इसलिए अगर माधबी पुरी बुच में थोड़ी भी शर्म होगी तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी