मध्यप्रदेश के रीवा में महात्मा गांधी का अपमान, अस्थियां भी चुराईं

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (07:52 IST)
रीवा। देशभर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गई, उसी दिन मध्य प्रदेश के रीवा शहर के बापू भवन में महात्मा गांधी का अपमान किया गया। उनकी तस्वीर पर राष्‍ट्रद्रोही लिखने के साथ ही वहां रखी उनकी मध्यप्रदेश के रीवा में महात्मा गांधी का अपमान, अस्थियां भी चुराईं भी चुरा ली गईं।

अज्ञात लोगों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर हरे रंग से राष्ट्रदोही लिखने के साथ-साथ वहां रखी हुईं उनकी अस्थियां चुरा लीं। इस घटना से हड़कंप मच गया। ये अस्थियां वहां भारत भवन में 1948 से रखी हुई थीं।
 
रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने कहा कि रीवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी