ईद पर ममता बनर्जी बोलीं, हम डरते नहीं है, लड़ते रहेंगे

Webdunia
मंगलवार, 3 मई 2022 (10:08 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ईद के मौके पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आएंगे... हम डरे हुए नहीं है, हमें पता है कि कैसे लड़ना है।
 
उन्होंने कहा कि देश में जो फूट डालो राज करो की नीति चल रही है, वो ठीक नहीं है। अलगाव की राजनीति चल रही है, वो भी ठीक नहीं है। हम एकता चाहते हैं, हम 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां' हमारा चाहते हैं।
 
मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन, ये झूठे वाले अच्छे दिन नहीं है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आएंगे, सबके साथ आएंगे। सबको एक साथ में रहना है, एक साथ काम करना है। कुछ लोग झूठी-झूठी बात करते हैं ताकि आपको बांट सके, लेकिन उन्हें कभी मत सुनिए। जो लोग हिंदू-मुसलमान को अलग करने की बात करते हैं उनकी बात मत सुनिए।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख