131 रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार, शहीद औरंगजेब को शौर्य पुरस्कार

मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (20:47 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर रामनाथ कोविंद ने स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र बलों और अद्धसैनिक बलों के लिए 131 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। जम्मू कश्मीर लाइट इंफेन्ट्री के राइफलमैन औरंगजेब को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उनकी आतंकवादियों ने छुट्टी के दौरान अगवा कर हत्या कर दी थी।
 
राष्ट्रपति ने 20 रणबांकुरों को शौर्य चक्र, तीन को सेना पदक बार वीरता, 93 को सेना पदक (वीरता), 11 को नौसेना पदक (वीरता) और तीन को वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित करने की घोषणा की है। तीन रणबांकुरों को मरणोपरांत वीरता पुरस्कारों के लिए चुना गया है।
 
एक छोटी पॉल नौका आईएनएस तारिणी में समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने के सहासिक अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली नौसेना की छह अधिकारियों को भी वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा।
 
राष्ट्रीय रायफल्स के सिपाही वृह्म पाल सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी