Delhi Weather: दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज, आईएमडी ने जताया साफ मौसम का अनुमान

सोमवार, 15 मई 2023 (17:48 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहा है।
 
सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 46 प्रतिशत थी। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी