अमित शाह ने बताया, क्यों लगा मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध?

Webdunia
बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (15:35 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित किया गया है। केंद्र ने इस संगठन पर 5 साल का बैन लगाया है।
 
शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) और इसके सदस्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल है। यह संगठन आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करता है, लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख