मोदी सरकार का नया तोहफा, देश में खुलेंगे 75 मेडिकल कॉलेज, किसानों को मिलेगी सब्सिडी

बुधवार, 28 अगस्त 2019 (19:13 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। इस मौके पर गन्ना किसानों को सब्सिडी देने का भी ऐलान किया गया।
 
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 5 साल में 82 कॉलेज खोलना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। 24 करोड़ की लागत से कॉलेज खोले जाएंगे। 15 हजार से ज्यादा नए डॉक्टरों की भर्ती होगी। इसका फायदा ग्रामीण इलाके में मिलेगा।
 
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गन्ना किसानों को अब नुकसान नहीं होगा। सीधे किसानों के खाते में पैसे जाएंगे। 60 लाख मीट्रिक टन शक्कर के निर्यात पर भी सब्सिडी दी जाएगी।
 
गोयल ने कहा कि पिछले 5 साल में पहले से डेढ़ गुना एफडीआई ज्यादा आया। मोदी सरकार ने एफडीआई पर बल दिया। कोल माइंस में 100 फीसदी एफडीआई की घोषणा की गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी