पणजी। केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने शनिवार को कहा कि डोकलाम संकट से जिस तरह से निपटा गया वह दिखाता है कि हम अब 1960 के दशक वाला भारत नहीं रह गए हैं और जो लोग इसे लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं, उनके पास शासन को लेकर बौद्धिक स्तर की समझ नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना कर रहे हैं कि वे साफतौर पर बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि उन्हें शासन व्यवस्था की कोई जानकारी, कोई समझ नहीं और कोई बौद्धिक ज्ञान नहीं है।