मोदी बोले, इरफान को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा

बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (15:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर कहा कि इरफान का निधन सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान है।
ALSO READ: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन
उन्होंने कहा कि उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। इरफान की बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। वे 54 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी