शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने पर 50 से ज्यादा लोगों पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया देशद्रोह का केस

Webdunia
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (09:35 IST)
नई दिल्ली। देश के टुकड़े करने के बयान देने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने वाली कार्यकर्ता उर्वशी चूड़ावाला पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।
 
खबरों के अनुसार 1 फरवरी को आजाद मैदान में एलजीबीटीक्यू के कार्यक्रम में जामिया मिल्लिया में देशविरोधी बयान के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम के समर्थन में राष्ट्रविरोधी नारे लगाए गए थे।
ALSO READ: गृहमंत्री शाह बोले- शरजील का बयान कन्हैया कुमार से भी खतरनाक
मुंबई पुलिस के अनुसार उर्वशी समेत 50 पर केस दर्ज किया गया है। रैली में 'शरजील तेरे सपनों को हम मंजिल तक पहुंचाएंगे' नारा लगाने वालों में चूड़ावाला सबसे आगे थीं।
<

What is this going on in Mumbai?
And why is the Maharashtra Government tolerating this ? pic.twitter.com/1uqnKxs2ns

— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) February 3, 2020 >
उर्वशी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने 2 फरवरी को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उर्वशी टाटा इंस्टीट्‍यूट ऑफ सोशल साइंस में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
 
चूड़ावाला के अलावा 50 अन्य पर भी भारतीय दंड संहिता की धारा-124 ए (देशद्रोह), 153 बी (राष्ट्रीय अखंडता के प्रति पूर्वाग्रहपूर्ण बयान), 505 (लोगों को उकसाने के लिए दिया गया बयान), 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख