ManVsWild : शो के प्रसारित होने से पहले Bear Grylls ने पीएम को लेकर बताई बड़ी बात

Webdunia
रविवार, 11 अगस्त 2019 (16:50 IST)
डिस्कवरी चैनल के शो ManVsWild में इस बार बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिखाई देंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रिल्स के साथ जंगल के खतरों का सामना करते हुए दिखाई देंगे। शो के प्रसारित होने से पहले इसकी झलक से लोगों में इसे लेकर उत्सुकता है। एंकर बेयर ग्रिल्स इस शो में कई बार नॉनवेज खाते भी दिखाई देते हैं।
 
 
ग्रिल्स ने कहा कि मुझे लगता है कि आपने राजनेताओं को पोडियम के पीछे सूट पहने हुए स्मार्ट लुक में देखा होगा, लेकिन हमारे कार्यक्रम का अपना एक स्तर है। हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं? ये साहस और प्रतिबद्धता का शो है।
 
 
मैन वर्सेज वाइल्ड का यह विशेष एपिसोड 12 अगस्त को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसे 8 भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और मराठी में प्रसारित किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख