microRNA की खोज के लिए एंब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला नोबेल प्राइज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (23:04 IST)
Nobel Prize 2024 : 2024 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हो गई। इसके तहत फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया। इस साल अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। 
<

BREAKING NEWS
The 2024 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded to Victor Ambros and Gary Ruvkun for the discovery of microRNA and its role in post-transcriptional gene regulation. pic.twitter.com/rg3iuN6pgY

— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 7, 2024 >
दोनों को microRNA की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस साल का अवॉर्ड 1901 के बाद से फिजियोलॉजी या चिकित्सा में दिया जाने वाला 115वां नोबेल पुरस्कार है। 2024 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। इसके बाद बुधवार को रसायन विज्ञान के पुरस्कार का ऐलान होगा।