Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए भाव, जानिए क्या हैं ताजा दाम

शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (10:31 IST)
नई दिल्‍ली। आज शनिवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बेहद मामूली बदलाव देखने को मिला है। यह 1.12 डॉलर महंगा होकर 93.50 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 0.54 डॉलर की बढ़त के साथ 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं और कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव आया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी