पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का 88 वर्ष की उम्र में निधन

रविवार, 29 दिसंबर 2019 (10:24 IST)
पेजावर। पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का रविवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। हालात बिगड़ने के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी रखा गया था।

रविवार को ही उन्हें केएमसी अस्पताल से मठ ले जाया गया था और मठ में उनका इलाज जारी रहने की बात कही गई थी। वह पेजावर मठ के 33वें प्रमुख थे। पेजावर मठ उडुपी के अष्ट मठों में से एक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री येदियुरप्पा समेत कई नेताओं ने स्वामीजी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 
 
विश्वेश स्वामी जी मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती के गुरू थे। उमा ने 1992 में स्वामी जी से संन्यास दीक्षा ली थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी