रक्षा क्षेत्र की तस्वीरें पाकिस्तानी व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजने के आरोप में व्यक्ति हिरासत में

सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (08:23 IST)
नासिक। नासिक की एक अदालत ने यहां के देवलाली के रक्षा क्षेत्र की तस्वीरें पाकिस्तान के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को 9 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: नई रक्षा खरीद प्रक्रिया को सरकार की मंजूरी, अब किराए पर लिए जा सकेंगे फाइटर प्लेन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी संजीव कुमार (21) को शुक्रवार को कुछ सैनिकों ने उस वक्त पकड़ा, जब वह देवलाली कैंप में सैन्य अस्पताल इलाके की तस्वीरें खींच रहा था। इस क्षेत्र में तस्वीरें खीचना और वीडियो रिकॉर्ड करना प्रतिबंधित है।
 
उन्होंने बताया कि सैनिकों ने उसका मोबाइल फोन ले लिया और पाया कि उसने कथित तौर पर पड़ोसी देश में एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर तस्वीरें भेजी हैं। कुमार को शनिवार शाम को देवलाली कैंप पुलिस के हवाले कर दिया गया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी