छठे दिन स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के दाम, ये रहे 4 महानगरों में भाव...

रविवार, 13 दिसंबर 2020 (13:27 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रविवार को लगातार छठे दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 83.71 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 4 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।

मुंबई में इसकी कीमत 90.34 रुपए, चेन्नई में 86.51 रुपए और कोलकाता में 85.19 रुपए प्रति लीटर रही। इसी प्रकार डीजल की कीमत भी दिल्ली में 73.87 रुपए, मुंबई में 80.51 रुपए, चेन्नई में 79.21 रुपए और कोलकाता में 77.44 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी