नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जनता परेशान हैं, लेकिन अब भारत ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे इनकी कीमत आधी से भी कम रह जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो जनता को बहुत हद तक पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी।
भारतीय शोधकर्ताओं ने प्लास्टिक के कूड़े से निपटने के लिए ये नई तकनीक ईजाद की है। इससे प्लास्टिक के कूड़े को पेट्रोल और डीजल बनाने में सफलता मिलेगी। इस तकनीक के माध्यम से जो पेट्रोल-डीजल बनेगा, वह साधारण पेट्रोल-डीजल से कहीं ज्यादा अच्छी क्वालिटी का होगा।
यह तकनीक अभी सिर्फ जर्मनी और अमेरिका के पास थी, अब भारत के पास भी हो गई। भारत ने जर्मनी और अमेरिका की बराबरी करते हुए ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया। प्लास्टिक के कूड़े को पेट्रोल-डीजल मे परिवर्तित करने की तकनीक को ग्रीन तकनीक कहा जाता है। इस तकनीक को भारत में पहली बार देहरादून के भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के शोधकर्ताओं ने हासिल किया है। (एजेंसियां)