Petrol Diesel Prices: राजस्थान में घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ताजा भाव?

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (09:27 IST)
नई दिल्‍ली। शुक्रवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। कच्चा तेल 1.35 डॉलर या 1.57 फीसदी बढ़कर 87.47 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई 0.17 डॉलर महंगा होकर 81.18 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा है। तेल कंपनियों ने हर सुबह की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में परिवर्तन किया है।
 
राजस्थान में आज पेट्रोल 52 पैसे सस्ता हुआ होकर 108.58 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। यहां डीजल 47 पैसे सस्ता होकर 93.81 रुपए पर आ गया है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 107.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे बढ़कर 94.15 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97.76 और डीजल 89.93, गाजियाबाद में 96.32 और डीजल 89.50, 
लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.67, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी