अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता हुआ कच्चा तेल, नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (08:36 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के बीच घरेलू बाजार में रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता रही।
 
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। शनिवार को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।
 
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल में शनिवार को नरमी रही। अगले सप्ताह ओपेक प्लस देशों की बैठक होने वाली है जिसमें तेल उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। (वार्ता)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी