Kinnaur Landslide : 11 लोगों की मौत, मलबे में फंसी जिंदगियों को बचाते Himveers, देखें Photos

बुधवार, 11 अगस्त 2021 (21:20 IST)
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर एक पहाड़ी दरक गई और उसके मलबे के नीचे गुजर रहीं कई गाड़ियां दब गई हैं। 11 लोगों की मौत हो गई तथा 14 अन्य को बचा लिया गया जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। यह जानकारी अधिकारियों
हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में अब तक अब तक 11 लोगों की मौत, 14 घायलों को मलबे से निकाला गया।  स्थानीय पुलिस के सदस्य, होमगार्ड, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, त्वरित प्रतिक्रिया दल (पुलिस) और चिकित्सा दल सहित खोज और बचाव दल घटना स्थल पर हैं। उन्होंने कहा कि दस एम्बुलेंस, चार अर्थ मूवर, आईटीबीपी की 17वीं बटालियन के 52 जवान, पुलिस के 30 जवान और एनडीआरएफ के 27 जवान बचाव अभियान में लगे हुए हैं।
आईटीबीपी के जवान हिमवीर की तरह रिकांग पियो-शिमला हाईवे पर मलबे फंसी जिंदगियों को बचाने में लगे हुए हैं। 
ITBP की 17th, 43rd and 19th बटालियन रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। जवानों ने कई जिंदगियों को बचा लिया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी