CAA के समर्थन में बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

शनिवार, 4 जनवरी 2020 (18:57 IST)
कोलार। कर्नाटक के कोलार के एसएनआर सर्कल के पास प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। खबरों के अनुसार कार्यकर्ताओं ने बिना पूर्व अनुमति के जुलूस निकालने का प्रयास किया था।
 
खबरों के अनुसार बीजेपी सांसद एस मुनीस्वामी ने कोलार में नागरिकता संशोधन कानून (CitizenshipAmendementAct) (CAA) के समर्थन में रैली आयोजित की थी।
 
इसमें सभी भाजपा नेताओं को इकट्ठा होने को कहा गया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
 
खबरों के अनुसार बड़ी संख्या में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक की चेतावनी के बाद भी पुलिस बैरिकेड्‍स को पार करने का प्रयास किया। इसे देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से भाग खड़े हुए। (Photo courtesy : ANI Twitter)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी