दिल्ली में छठ पूजा को लेकर सियासत हुई तेज, BJP ने किया पूजा का ऐलान

बुधवार, 10 नवंबर 2021 (15:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में छठ पूजा को लेकर सियासत तेज हो गई। भाजपा ने डीडीएमए की रोक के बावजूद छठ पर्व मनाने का ऐलान किया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने छठ पूजा के लिए घाट बनने से रोका है।
 
भाजपा ने यमुना घाटों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध के बावजूद पर्व मनाने का ऐलान किया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार को प्रतिबंध जहरीले झाग पर लगाना था। लेकिन उन्होंने प्रतिबंध छठ पूजा पर लगा दिया। दिल्ली भाजपा के आदेश गुप्ता और मनोज तिवारी ने सोनिया विहार में शाम को छठ पर्व मनाने का ऐलान किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी