प्रियंका गांधी ने जबलपुर में नर्मदा पूजा के दौरान की बड़ी गलती, भाजपा ने कहा, देखो ये है चुनावी हिंदू

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2023 (14:53 IST)
नियमानुसार, आरती पूरी होने के बाद पहले भगवान को आरती दी जाती है, फिर खुद ली जाती है, लेकिन प्रियंका गलती कर कर गईं।

भाजपा ने यह वीडियो शेयर करते हुए निशाना साधा। मध्यप्रदेश भाजपा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, ‘ढोंग और आस्था में यही फर्क है। प्रियंका गांधी को इतना नहीं पता कि आरती पहले भगवान को दी जाती है फिर इंसान लेते हैं। इसलिए ही इन्हें चुनावी हिंदू कहा जाता है।’

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, भगवान से पहले खुद आरती लेना और देश से पहले गांधी परिवार की आरती उतारना, यही इन कांग्रेसियों की पहचान है।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख