दिल्ली के मंडावली में मंदिर की ग्रिल हटाने पर बवाल

Webdunia
गुरुवार, 22 जून 2023 (11:51 IST)
Delhi News: दिल्ली के मंडावली में गुरुवार को एक मंदिर की ग्रिल हटाने पर जमकर हंगामा हुआ। अतिक्रमण हटाने गई टीम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात है
 
मंडावली इलाके में मंदिर के चारों तरफ बनी स्टील की रेलिंग तोड़ने आए अधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका और जमकर हंगामा किया। इस दौरान सुरक्षाबलों की प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई।
 
 
इस बीच पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने भी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि सिर्फ मंदिर के बाहर की रैलिंग तोड़ी जानी है। इससे मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
 
अगला लेख