राहुल का केंद्र पर हमला, किसान परेशान हैं, महंगाई पहुंची आसमान...

शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (14:54 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की समस्याएं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'किसान परेशान है, महंगाई पहुंची आसमान है, सीमाओं पर घमासान है, भारत तो तब भी महान है, पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है।'
 

किसान परेशान है
महंगाई पहुँची आसमान है
सीमाओं पर घमासान है
भारत तो तब भी महान है
पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है।#BJPfailsIndia

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 23, 2021
उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद के लिए कतार में खड़े हुए किसान की मौत से जुड़ी खबर को लेकर प्रदेश की भाजपा पर निशाना साधा।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि धान खरीदारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी। खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गई। उप्र की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी